Mizoram Foundation Day: क्या है मिजोरम के नाम का असली मतलब? स्थापना दिवस पर जानें राज्य के अनकहे सच

Mizoram Foundation Day 2026: 20 फरवरी को हर साल मिजोरम स्थापना दिवस मनाया जाता है। केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बनने का सफर तय करने वाले मिजोरम के बारे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का जानना आवश्यक है। आइए जानें मिजोरम के 10 अनोखे फैक्ट्स।

Mizoram Foundation Day 2026: केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बनने का सफर तय करने वाले मिजोरम 39 साल का होने वाला है। 20 फरवरी को अपने स्थापना दिवस के साथ इस राज्य को 40 वर्ष पूरे हो जाएंगे। पांचवें स्थान पर क्षेत्रफल के आधार पर देश का सबसे छोटा राज्य भारतीय संघ का 23 वां राज्य है। सेवन सिस्टर में शामिल पहाड़ी राज्य मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, परंपरा, जनजाति और वादियों के लिए जाना जाता है। नॉर्थ ईस्ट का यह राज्य शांति से भरा राज्य है, जिसका नाम तो सब जानते हैं लेकिन राज्य के बारे में अधिकांश लोगों को अधिक नहीं पता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस महत्वपूर्ण राज्य और इसके इतिहास के बारे में पता होना आवश्यक है। आइए मिजोरम स्थापना दिवस 2026 पर आपको इस राज्य से संबंधित कुछ अनकही बातें बताते हैं।

Mizoram Foundation Day

मिजोरम 39वां स्थापना दिवस

मिजोरम का नाम का अर्थ

बता दें कि मिजोरम के नाम का अर्थ पहाड़ी लोगों की भूमि होता है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे। 'मि' का अर्थ लोग से हैं। 'जो' का अर्थ पहाड़ियों से है। और 'रम' का अर्थ भूमि से है। उस प्रकार यह पहाड़ी लोगों की भूमि बनता है।

End of Feed