MDSU Admission 2026: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन की डेडलाइन आगे बढ़ी, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग

MDSU Admission 2026: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 12 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

MDSU Admission 2026: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अभी तक जो उम्मीदवार ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए किसी वजह से अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं है, यह उनके लिए एक आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया है। इसका अर्थ यह है कि छात्रों के पास 12 दिन का समय बाकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

MDSU Admission 2026

MDSU Admission 2026 (Photo - AI)

कब से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

जैसा कि हमने बताया कि यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्र 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 27 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें विभिन्न संकायों में उम्मीदवार प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।

End of Feed