UP School Closed: मेरठ से लेकर मथुरा तक भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

UP School Closed Mathura Meerut Rain: भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और आवागमन में परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

UP School Closed Mathura Meerut Rain: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और आवागमन में परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। इसी वजह से जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

मथुरा में भारी बारिश, स्कूल बंद

मथुरा में भारी बारिश, स्कूल बंद

प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो आगे भी आवश्यकतानुसार नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। प्रशासन के आदेश के अनुसार जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्कूल परिसरों और संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है, जिससे बच्चों के स्कूल पहुंचने में खतरा पैदा हो गया था। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

End of Feed