Manipur Class 10th Result 2025: मणिपुर बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर (BSEM) की ओर से एचएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 10 मई को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मणिपुर 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी मणिपुर 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
मणिपुर बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट कल जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Manipur Class 10th Result 2025
- मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एचएसएलसी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manipur Class 10th Result 2025: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। बता दें कि मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, क्लास, स्कूल का नाम, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।
