Maitreyi College: मैत्रेयी महाविद्यालय ने मनाया 58वां सांस्कृतिक उत्सव, विभिन्न कार्यक्रमों ने बांधा समां

Maitreyi College 58th Cultural Festival 2025: मैत्रेयी महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में लगभग 11000 लोगों ने आने के लिए पंजीकरण किया हैI बता दें कि 11और 12 फरवरी, 2025 को 30 कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विविध विश्वविद्यालयों से विद्यार्थी भाग लेने आ रहें हैं।

Maitreyi College 58th Cultural Festival 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी महाविद्यालय द्वारा 58वां दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 11 फरवरी और 12 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय कुलगीत, मैत्रेयी महाविद्यालय गीत के साथ किया गया। मैत्रेयी महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षा प्रो. जागृत कौर ने औपचारिक रूप से सांस्कृतिक महोत्सव 'रैप्सोडी 25' के शुभारंभ की घोषणा की।

Maitreyi College

Maitreyi College

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना श्रीमती रिचा जैन ने छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए एक शेर के साथ अपनी बात कही- "मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती हैं, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।" कार्यक्रम के दौरान गवर्निंग बॉडी के सदस्य डी. डी. चौधरी और मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे।

End of Feed