एजुकेशन

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: हो गई तैयारी! इस दिन जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 12, 2023, 12:49 PM IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ध्यान दें, जल्द ही महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन रिजल्ट्स को mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। जाने कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Image

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023

Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education जल्द ही बड़ा अपडेट निकालने वाला है। बता दें, जिन लोगों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे जल्द ही रिजल्ट देख सकेंगे, एक रिपोर्ट के अनुसार, Maharashtra Board 10th Result 2023 जारी करने की तैयारी कर ली है। इन रिजल्ट्स को mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा।

जानें पासिंग मार्क्स

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने मूल्यांकन प्रक्रिया का काम लगभग खत्म कर लिया है। Maharashtra Board 10th Result 2023 को लेकर कभी भी सूचना आ सकती है। इस परीक्षा में केवल वे स्टूडेंट ही पास होंगे जिन्होंने प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स पाए होंगे।

कब जारी होता है महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

Maharashtra Board SSC Result 2023 के साथ साथ टॉपर्स व मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक भी एक्टिव किया जाएगा। आमतौर पर, बोर्ड को परिणाम तैयार करने में 3-4 सप्ताह का समय लगता है और फिर अंतिम मूल्यांकन के बाद MSBSHSE कक्षा 10 का परिणाम 2023 जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होते ही आपको ऑफिशियल वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। बहरहाल, रिजल्ट लिंक या टॉपर्स या मार्कशीट डाउनलोड संबंधी सभी विवरण को यहां शेयर किया जाएगा।

17 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी में 17 लाख छात्र हैं, सभी की कॉपियों की जांच कर ली गई है, और समीक्षा प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी जबकि रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एसएससी रिजल्ट 2023 लिंक mahresult.nic.in पर स्कोर चेक करने के लिए रोल नंबर और मदर नेम जैसे बेसिक डिटेल्स जरूरी हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड का यदि कोई छात्र परीक्षा में अनुउत्तीर्ण रहता है तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, ऐसा करने से उसका साल खराब होने से बच सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article