Maharashtra Board HSC Chemistry Paper Leak : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) केमिस्ट्री का क्वेश्चन पेपर खूब सुर्खियों में रहा। अब बोर्ड ने इस कैमिस्ट्री परीक्षा को लेकर फैली पेपर लीक की खबरों पर आधिकारिक बयान दिया है। इससे पहले छात्र काफी कन्फ्यूज थे कि एग्जाम दोबारा से होगा या फिर नहीं ? पेपर लीक को लेकर क्या स्थिति है? अब बोर्ड ने इस बारे में जानकारी दी है। बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ तौर से कहा कि ये पेपर लीक नहीं है बल्कि कुछ लोगों द्वारा की गई शरारत है। बोर्ड ने दोबारा एग्जाम करवाए जाने को लेकर भी जानकारी दी है।
Maharashtra Board HSC Chemistry Paper
क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष ?
महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार बेडसे ने स्थिति को साफ करते हुए कहा कि ये घटना किसी बड़े स्तर की विफलता नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि जिस वक्त व्हाट्सएप पर तस्वीरें शेयर की गई थीं, उस समय पहले ही छात्र एग्जाम सेंटर में बैठ चुके थे। इसके अलावा जिन सवालों की तस्वीरें वायरल हुईं, वे एग्जाम शुरू होने के बाद की स्थिति की तरफ इशारा करती हैं। ऐसे में छात्रों को इससे कोई अनुचित लाभ नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी एक छोटे ट्यूशन सेंटर से जुड़ा है, जबकि दूसरा उस WhatsApp ग्रुप का मेंबर था जहां क्वेश्चन पेपर सर्कुलेट किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जब तक सर्कुलेशन का मेन सोर्स नहीं मिल जाता, तब तक आरोपियों की पहचान नहीं बताई जा सकती। स्टूडेंट्स से अभी पूछताछ नहीं की गई है क्योंकि बोर्ड एग्जाम अभी भी चल रहे हैं।
क्या था पूरा मामला ?
बताते चलें कि नागपुर के एक एग्जाम सेंटर में परीक्षा के दौरान एक छात्रा मोबाइल फोन के साथ पकड़ी गई थी। जब फोन की जांच हुई तो पता चला कि एग्जाम शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले केमिस्ट्री के क्वेश्चन पेपर की फोटोज व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई थीं। फिर एग्जाम शुरू होने से कुछ देर पहले एक WhatsApp ग्रुप में शेयर होने के बाद नागपुर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब बोर्ड ने एग्जाम को लेकर साफ किया कि यह घटना पेपर लीक नहीं है और दोबारा एग्जाम नहीं होगा।
