UP School Closed due to Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण 26 अप्रैल को है। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 8 सीटों, रामपुर, मुरादाबाद, नगीना, पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीट के मतदाताओं ने वोट डाले गए थे। अब दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
UP School Closed due to Lok Sabha Polls
आइये जानते हैं कि दूसरे चरण के मतदान के चलते कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे। क्या है स्कूल बंद रखने का सरकारी आदेश। यूपी में दूसरे चरण की आठों लोकसभा सीटों पर संबंधित जिलाधिकारी के स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नोएडा, गाजियाबाद में स्कूल रहेंगे बंद
बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के चलते स्कूलों से लेकर तमाम सरकारी और निजी संस्थान चुनाव के दिन बंद रहेंगे। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सभी स्कूल, कॉलेज इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे। स्कूलों में ना शिक्षण कार्य होगा और ना ही शिक्षक सहित अन्य स्टाफ स्कूल में रहेगी। कई स्कूलों को पोलिंग बूथ भी बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव के चलते रहेगा अवकाश
गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ में पहले ही चुनाव को देखते हुए स्कूलों में 25 और 26 अप्रैल को छुटि्टयों की घोषणा की गई है। यूपी में दूसरे चरण की आठों लोकसभा सीटों पर संबंधित जिलाधिकारी के स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाजियाबाद और नोएडा में निजी स्कूल ऑनलाइन मोड में पढ़ाई भी शुरू करा चुके हैं। निजी स्कूलों ने भी छुट्टी का सर्कुलर जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से पूर्ण अवकाश का आदेश रहता है। इसको देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर पर दुकानों से लेकर स्कूल तक में बंदी रहेगी।
