एजुकेशन

LIC HFL Admit Card 2026: एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, lichousing.com से करें डाउनलोड

LIC HFL Admit Card 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड lichousing.com पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

LIC HFL Admit Card 2026

LIC HFL Admit Card 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (HFL) द्वारा जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। LIC HFL द्वारा परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार lichousing.com से अपना एडमिट कार्ड आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी LIC HFL जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026?

बता दें कि LIC HFL द्वारा जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 6 जून 2026 यानी शनिवार को होगी। परीक्षा से 10 दिन पहले 26 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्रों बिना देरी किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है परीक्षा की टाइमिंग

6 जून को आयोजित होने वाली LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम दोनों की जानकारी छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगी। परीक्षार्थियों को सलाह है कि रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट या 1 घंटे पहले पहुंचे।

कैसे करें LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड

स्टेप 1 - LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब यहां दिए गए LIC HFL जूनियर असिस्टेंट 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी याद से लें।

उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश निषेध है। इसलिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अपने पास जरूर रखें। साथ ही जारी दिशा-निर्देशों पर भी ध्यान दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article