एजुकेशन

LIC AAO Exam 2025: एलआईसी ने जारी​ किया असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, licindia.in पर ऐसे करें चेक

LIC AAO Final Result 2025 OUT: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एलआईसी ने जारी किया असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट

LIC AAO Final Result 2025 Pdf Download: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इससे पहले 4 फरवरी को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। जो उम्मीदवार (LIC AAO Prelims 2026) की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब (LIC) की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। एएओ ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से AAO और सहायक अभियंता के 841 पदों पर भर्ती की जाएगी।

LIC AAO Exam 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। अक्टूबर 2025 में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था, जो कि एक क्वालिफाइंग परीक्षा थी। इसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना था। हालांकि, इस चरण में प्राप्त अंकों का अंतिम मेरिट सूची में कोई महत्व नहीं होता है।

LIC AAO Mains Exam 2025, कब हुई मेंस परीक्षा

मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। LIC ने परिणाम केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन घोषित किए हैं। उम्मीदवारों को 'Careers' पेज पर जाकर, 'result' लिंक पर क्लिक करके और मेरिट सूची PDF में अपने रोल नंबर की जांच करनी होगी।

LIC AAO Final Result 2025 Download कैसे करें?

LIC AAO Final Result 2025 Pdf देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'Careers' टैब को ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें; यह आमतौर पर पृष्ठ के निचले भाग में उपलब्ध होता है।
  • "LIC AAO Result 2025" या संबंधित चरण (प्रारंभिक/मुख्य) शीर्षक वाले लिंक को ढूंढ़ें।
  • लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम एक PDF प्रारूप में खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
  • अपना परिणाम शीघ्रता से ढूंढ़ने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • LIC AAO Final Result 2025 Download करें, और इसका प्रिंट प्राप्त कर लें।

अंक देखने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे LIC AAO परिणाम 2026 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article