Kya Aaj School Band Hai, 23 May School Holiday: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट (Kya Aaj School Ki Chutti Hai) में है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही तापमान आसमान छू रहा है। हालांकि मौस विभाग की मानें तो आज यानी 23 मई की रात्रि से कुछ हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। खासकर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादल छा सकते हैं और धूल भरी आंधी के बीच मेघ गर्जन और बूंदाबादी या हल्की बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान ज्यादातर हिस्सों पर भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सिलसिला बरकरार रहेगा। इस बीच देशभर के ज्यादातर राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कई जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक के स्कूलों के छात्र लगातार गर्मी की छुट्टी को लेकर जानना चाहते हैं।
Kya Aaj School Band Hai: क्या आज 23 मई को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
Kya Aaj School Band Hai: क्या आज स्कूल बंद है
ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं? क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज स्कूल बंद है? क्या आज स्कूल क्लोज है? क्या आज स्कूल हॉलिडे है? क्या आज स्कूल बंद रहेंगे? क्या आज स्कूल बंद है बिहार में? क्या आज स्कूल बंद है सरकारी?
Kya Aaj School Ki Chutti Hai: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं
उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। यहां 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय 27 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल से संपर्क करें।
Delhi NCR Summer Holiday: दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में छुट्टी
दिल्ली-एनसीआर में, 2026 की गर्मियों की स्कूल की छुट्टियां 11 मई से 1 जुलाई तक जारी रहेंगी, जिससे छात्रों को लगभग 51 दिनों का अवकाश मिलेगा। अधिकारियों ने बच्चों और बुजुर्ग निवासियों को भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई जिलों में भी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है ताकि अत्यधिक गर्मी से बचा जा सके।
Bihar School Summer Holiday
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिले भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और तेज धूप के कारण आमलोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। इस तपती गर्मी और हीटवेव का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी (DM) त्यागराजन ने पटना के स्कूलों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। वहीं कई जिलों के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
