एजुकेशन

School Holiday Today: क्या आज 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार को स्कूल बंद हैं, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूल हॉलिडे

Kya Aaj School Band Hai, School Holiday Today: देश के कई राज्यों में राज्यव्यापी हड़ताल, भारी बारिश की चेतावनी और स्थानीय प्रशासनिक फैसलों के कारण इस बीच स्कूलों में छुट्टी है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं, क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं, क्या आज महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं, क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं, क्या आज राजस्थान के स्कूल बंद हैं?

Image

Kya Aaj School Band Hai: क्या आज 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार को स्कूल बंद हैं या नहीं

Kya Aaj School Band Hai, School Holiday Today: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीख की घोषणा कर दी (Kya Aaj UP Me School Band Hai) गई है। वहीं देश के कई राज्यों में राज्यव्यापी हड़ताल, भारी बारिश की चेतावनी और स्थानीय प्रशासनिक फैसलों के कारण इस बीच स्कूलों में छुट्टी है। शिक्षकों की हड़ताल के कारण महाराष्ट्र में 5 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद रहने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं, क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं, क्या आज महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं, क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं, क्या आज राजस्थान के स्कूल बंद हैं?

Kya Aaj School Band Hai: क्या आज दिल्ली यूपी के स्कूल बंद रहेंगे

दिल्ली और यूपी के स्कूल के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं क्या आज स्कूल बंद हैं। आपको बता दें आज स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है। यहां आज स्कूल संचालित किए जाएंगे। विंटर वेकेशन व अन्य हॉलिडे से संबंधित जानकारी के लिए अपने स्कूल के अध्यापक व प्राधानाचार्य से संपर्क करें।

Maharashtra School Closed Today: क्या आज महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं

महाराष्ट्र में आज यानी 5 दिसंबर 2025 को स्कूल बंद रहने की संभावना है। यहां शिक्षकों व प्रधानाचार्यों ने एक बड़ी हड़ताल की योजना बनाई है। वे शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते आज स्कूल बद हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षकों या प्राधानाचार्य से संपर्क करें।

Tamilnadu School Closed Today: तमिलनाडु के स्कूलों में छुट्टी

तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात दित्वा के बाद भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी हो सकती है। चेन्नई और तिरुवल्लूर में 4 दिसंबर को स्कूल बंद किए गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 5 दिसंबर 2025 को भी स्कूल बंद हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Andhra Pradesh School Closed Today: आंध्र प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी

आंध्र प्रदेश में आज यानी 5 दिसंबर के लिए राज्यव्यापी स्कूल अवकाश घोषित नहीं किया गया है। हालांकि स्कूल बंद करने का निर्णय जिला कलेक्टरों द्वारा लिया जा सकता है, खासकर दक्षिणी तटीय जिलों में भारी बारिश की स्थिति वाले क्षेत्रों में यदि मौसम खराब होता है तो स्थानीय अधिकारी सुरक्षा कारणों से छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।

Kerala School Closed Today: क्या आज केरल में स्कूल बंद हैं

बता दें केरल में भी राज्यव्यापी अवकाश घोषित नहीं किया गया है। हालांकि भारी बारिश वाले जिले स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूल बंद करने की घोषणा कर सकते हैं। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों द्वारा निर्णय लिए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article