एजुकेशन

KVS Result 2023: केवीएस TGT PGT व PRT रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर, जानें कब होगा इंटरव्यू

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 10, 2023, 04:47 PM IST

KVS TGT PGT PRT Result 2023, KVS Result 2023 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी होने जा रहा है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

Image

KVS Result 2023 Date

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • केवीएस एग्जाम का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया।
  • अभ्यर्थी अब केवीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • केवीएस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

KVS TGT PGT PRT Result 2023, Sarkari Result 2023: केवीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (KVS PRT TGT PGT Result 2023) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

KVS Final Answer Key 2023: केवीएस फाइनल आंसर-की जल्द

केवीएस में पीआरटी, टीजीट और पीजीटी सहित अन्य 13404 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई और अब जल्द ही फाइनल आंसर-की भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

KVS Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

केवीएस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवीएस रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

KVS Interview 2023: केवीएस इंटरव्यू की डेट

केवीएस पीआरटी, टीजीट और पीजीटी एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू का आयोजन रिजल्ट घोषित होने के एक हफ्ते या 10 दिन के बाद से किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर दें। बता दें कि इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा।

KVS Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

केवीएस पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 -112400 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। जबकि, टीजीटी पदों के लिए 44,900-142400 रुपए और पीजीटी पदों के लिए 47,600 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article