KVS Result 2023, KVS TGT PGT PRT Sarkari Result 2023: केवीएस रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
KVS Final Answer Key 2023: कई चरणों में हुई परीक्षा
केवीएस में टीजीटी, पीजीटी व पीआरटी सहित 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए लिखित परीक्षा 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसके तुरंत बाद केवीएस की ओर से प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई। अब इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद जल्द ही फाइनल आंसर-की जारी होगी।
KVS Result Date 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
केवीएस ने हाल ही में असिस्टे्ट कमिश्नर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि टीजीटी पीजीटी और पीआरटी का रिजल्ट भी 10 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download KVS TGT PGT and PRT Result 2023
- केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- केवीएस टीजीटी पीजीटी व पीआरटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
