KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पीआरटी यानी प्राइमरी टीचर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। केवीएस ने टीजीटी पीजीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पीआरटी यानी प्राइमरी टीचर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अटका हुआ था। उम्मीदवार लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा का रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 21 से 28 फरवरी 2023 तक विभिन्न पालियों में पीआरटी परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर के 6414 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को नवंबर 2023 में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
KVS PRT Cut off 2023
इन भर्ती के लिए जनरल की कटऑफ 135.09, ईडब्लूएस की 127.46, ओबीसी 127.24, एससी की 124.66 और एसटी की कटऑफ 103 गई है। इंटरव्यू की जगह, तारीख और समय जल्द ही केवीएस की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
What is KVS
केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक स्वायत्त निकाय है जो पूरे भारत में कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूली शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के तहत काम कर रहा है। संगठन ने दिसंबर 2022 में केंद्रीय विद्यालय संगठन में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए केवीएस भर्ती 2023 अधिसूचना की घोषणा की थी।
केवीएस भर्ती 2022- 6000 पदों पर आया था मौका
केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक के लिए लगभग 6000+ रिक्तियां थीं। पीआरटी समेत केवीएस के सभी पदों के लिए परीक्षा फरवरी महीने में ऑनलाइन माध्यम से पूरी हो चुकी है।
