एजुकेशन

KVS Class 1 Admission 2023: केवीएस में एडमिशन का अंतिम मौका, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 17, 2023, 08:32 AM IST

KVS Class 1 Admission 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है। केवीएस आज, 17 अप्रैल, 2023 को अपनी पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। छात्र के माता-पिता और अभिभावकों को जल्द से जल्द यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है, आवेदन के लिए लिंक व समय देखें।

Image

KVS Class 1 Admission 2023

KVS Class 1 Admission 2023 के लिए आज आखिरी मौका है क्योंकि केन्द्रीय विद्यालय संगठन आज शाम 7 बजे तक एस आवेदन विंडो को बंद कर देगा, जिसके माध्यम से केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाई किया जा सकता है। ऐसे में छात्र के माता-पिता और अभिभावकों को जल्द से जल्द यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है।

माता-पिता और अभिभावक ध्यान दें कि पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रथम अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची (1st provisional select and waitlist of registered candidates) की घोषणा 20 अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और चयनित सूची के पात्र उम्मीदवारों का प्रवेश 21 अप्रैल, 2023 को होगा।

नोट कर लें कि शाम 7 बजे के बाद कोई भी ऑनलाइन आवेदन तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा, हालांकि केवीएस इस अंतिम तिथि को बढ़ा भी सकता है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। KVS कक्षा 1 के लिए पंजीकरण 27 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था।

ऐसे करें अपने बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन

  • ksvangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कक्षा 1 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
  • वेबसाइट खुलने के बाद रजिस्टर करें और ऑनलाइन आवेदन भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

इस डायरेक्ट लिंक से करें केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अप्लाई KVS Class 1 Admission Direct Link to Apply

कितनी होनी चाहिए उम्र

केवीएस कक्षा 1 के लिए आवेदन करने के लिए, बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 तक न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। माता-पिता और अभिभावकों को समय पर आवेदन जमा करना आवश्यक है। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "केवी द्वारा जांच के समय आवेदन पत्र में गलत और भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।"

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article