एजुकेशन

KVS Admit Card 2023: kvsangathan.nic.in पर जारी हुआ प्री एडमिट कार्ड, 7 फरवरी से होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 31, 2023, 04:33 PM IST

KVS Admit Card 2023: केवीएस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 7 फरवरी, 8 फरवरी और 9 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

KVS Pre Admit Card 2023

KVS Admit Card 2023, KVS Pre Admit Card 2023: केवीएस एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्रिंसिपल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का प्री एडमिट कार्ड आज यानी 31 जनवरी 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

KVS Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, केवीएस असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी, 8 फरवरी और 9 फरवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं, टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा 12 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक होगी। फिलहाल, केवीएस ने 7 फरवरी से 9 फरवरी तक होने वाली परीक्षा का प्री एडमिट कार्ड जारी किया है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download KVS Pre Admit Card 2023

  • सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Click here to View Date & City (Pre Admit Card): KVS Rect for AC, Principal and VP के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी केवीएस प्री एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Admit Card 2023: एडमिट कार्ड की डेट

केवीएस की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा के दो दिन पहले जारी किया जाएगा। चूंकि, परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होनी है, ऐसे में एडमिट कार्ड 5 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article