Kerala SSLC March 2024 Exam Dates Out: Kerala Pareekshabhavanसरकारी परीक्षा आयुक्त कार्यालय ने एसएसएलसी/टीएचएसएलसी मार्च 2024 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, pareekshabhavan.kerala.gov.in से परीक्षा तिथि चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala 10th Board 2024 Exam Calender के अनुसार, एसएसएलसी (श्रवण बाधित या Hearing Impaired) परीक्षा 4 से 22 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। मुख्य एसएसएलसी परीक्षा 4 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। छात्र मार्च 2024 में होने वाली विषयवार केरल एसएसएलसी परीक्षा तिथियां नीचे देख सकते हैं।
केरल एसएसएलसी मार्च 2024 तिथियां
- प्रथम भाषा भाग 1 - 4 मार्च
- अंग्रेजी - 6 मार्च
- गणित - 11 मार्च
- प्रथम भाषा भाग 2 - 13 मार्च
- भौतिकी - 15 मार्च
- हिंदी, सामान्य ज्ञान - 18 मार्च
- रसायन विज्ञान - 20 मार्च
- जीवविज्ञान - 22 मार्च
- सामाजिक विज्ञान - 25 मार्च
छात्रों को भरना होगा परीक्षा शुल्क
उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 4 से 8 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्र 11 से 14 दिसंबर तक लेट फाइन के साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
स्कूल जाने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए 30 रुपये, प्राइवेट कैटगरी के छात्रों को 20 रुपये है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए विलंब शुल्क शुल्क 10 रुपये है। एससी, एसटी और संबंधित छात्र गरीबी रेखा से नीचे वालों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है।
वैकल्पिक वेबसाइट
Kerala THSLC exam 2024 के लिए छात्र thslcexam.kerala.gov.in पर जा सकते हैं, जबकि Kerala SSLC exam 2024 के लिए sslcexam.kerala.gov.in, ahslcexam.kerala.gov.in, pareekshabhavan.kerala.gov.in और sslchiexam.kerala.gov.in पर जा सकते हैं।
