KVS Non Teaching Result 2023: केंद्रीय विद्यालय का नॉन टीचिंग स्टाफ रिजल्ट जारी, kvsangathan.nic.in करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 29, 2023, 07:59 PM IST

Kendriya Vidyalaya, KVS Non Teaching Result 2023: केंद्रीय विद्यालय की ओर से 28 अप्रैल 2023 को आशुलिपिक, संयुक्त सचिवालय सहायक और वित्त अधिकारी पदों के लिए KVS नॉन टीचिंग रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए जो उम्मीदवार नॉन टीचिंग पदों के लिए परीक्षा का हिस्सा थे, वह आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya, KVS Non Teaching Result 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन यानी केवीएस की ओर से शुक्रवार 28 अप्रैल 2023 को गैर शिक्षण पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सचिवालय सहायक, स्टेनोग्राफर या वित्त अधिकारी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से अपने परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस रिजल्ट उन लोगों के लिए जारी हुआ है जो परीक्षा का हिस्सा बने थे और कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

Kendriya Vidyalaya KVS Non Teaching Result

केंद्रीय विद्यालय नॉन टीचिंग रिजल्ट 2023

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, भर्ती एजेंसी सीबीएसई 13 मई, 2023 को उपरोक्त पदों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से कौशल परीक्षण के लिए भी आयोजन करेगी। केंद्रीय विद्यालय रिजल्ट के साथ ही संगठन ने स्किल टेस्ट एग्जाम के लिए सिटी स्लिप लिंक भी जारी होगा। केवीएस परीक्षा डेट से दो दिन पहले एडमिट कार्ड को भी जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed