एजुकेशन

KVS Non Teaching Result 2023: केंद्रीय विद्यालय का नॉन टीचिंग स्टाफ रिजल्ट जारी, kvsangathan.nic.in करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 29, 2023, 07:59 PM IST

Kendriya Vidyalaya, KVS Non Teaching Result 2023: केंद्रीय विद्यालय की ओर से 28 अप्रैल 2023 को आशुलिपिक, संयुक्त सचिवालय सहायक और वित्त अधिकारी पदों के लिए KVS नॉन टीचिंग रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए जो उम्मीदवार नॉन टीचिंग पदों के लिए परीक्षा का हिस्सा थे, वह आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

केंद्रीय विद्यालय नॉन टीचिंग रिजल्ट 2023

Kendriya Vidyalaya, KVS Non Teaching Result 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन यानी केवीएस की ओर से शुक्रवार 28 अप्रैल 2023 को गैर शिक्षण पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सचिवालय सहायक, स्टेनोग्राफर या वित्त अधिकारी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से अपने परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस रिजल्ट उन लोगों के लिए जारी हुआ है जो परीक्षा का हिस्सा बने थे और कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, भर्ती एजेंसी सीबीएसई 13 मई, 2023 को उपरोक्त पदों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से कौशल परीक्षण के लिए भी आयोजन करेगी। केंद्रीय विद्यालय रिजल्ट के साथ ही संगठन ने स्किल टेस्ट एग्जाम के लिए सिटी स्लिप लिंक भी जारी होगा। केवीएस परीक्षा डेट से दो दिन पहले एडमिट कार्ड को भी जारी कर दिया जाएगा।

KVS Non Teaching Result 2023: केवीएस नॉन टीचिंग रिजल्ट यहां से करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जाएं।

'जेएसए / स्टेनो / वित्त अधिकारी पदों के लिए कौशल परीक्षा के लिए चुने उम्मीदवारों की लिस्ट' के लिंक को क्लिक करें।

इसके बाद केंद्रीय विद्यालय रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यहां से अपना केंद्रीय विद्यालय रिजल्ट डाउनलोड करके इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।

उम्मीदवार विवरण दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक का चयन करें।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक कॉपी भी अपने पास रख लें।

केवीएस की ओर से फरवरी से मार्च 2023 के महीने में गैर-शिक्षण पदों के लिए एग्जाम का आयोजन होता है। इसके अलावा जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वह कौशल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट एग्जाम से जुड़े विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक की जा सकती है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article