एजुकेशन

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे शुरू, यहां जानिए पूरे डिटेल्स

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 26, 2023, 06:43 PM IST

KVS Admission 2023 Registration: केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023 रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2023 से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 24 मार्च को डेट्स जारी कीं। माता-पिता और अभिभावक जो बच्चों की ओर से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे kvsangathan.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

KVS एडमिशन 2023 रजिस्ट्रेशन

KVS Admission 2023 Registration: केन्द्रीय विद्यालय संगठन कल, 27 मार्च, 2023 से केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर छात्रों की ओर से रजिस्ट्रेशन करने के लिए माता-पिता और अभिभावकों के लिए आवेदन पत्र कल उपलब्ध होगा। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के आधार पर रजिस्ट्रेशन 27 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। माता-पिता, अभिभावक और अन्य हितधारक 7 अप्रैल, 2023 को सुबह 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। केवीएस कक्षा 1 के लिए पात्र होने के लिए ऊपरी आयु सीमा 6 साल है।

गाइडलाइन नोटिस के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है, बशर्ते छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले साल में प्रवेश लेना चाहता हो। गाइडलाइंस नोटिस के अंदर आयु सीमा से संबंधित विवरण का उल्लेख किया गया है। यहां पर आधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं।

नोटिस के अंदर आधिकारिक बयान में लिखा है, 'केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 का प्रवेश 3 अप्रैल 2023 को सुबह 8 बजे से 12 अप्रैल, 2023 को शाम 4 बजे तक शुरू होगा, अगर वैकेंसी केवल ऑफलाइन मोड में मौजूद हैं। केवी की ओर से जांच के समय आवेदन पत्र में गलत और भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।'

केवीएस 20 अप्रैल को रजिस्टर उम्मीदवारों की पहली अनंतिम यानी प्रोविजनल चयन और प्रतीक्षा सूची और 21 अप्रैल 2023 को पात्र उम्मीदवारों की प्रवेश सूची जारी करेगा। केवीएस प्रवेश 2023 का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। माता-पिता और अभिभावकों को इससे गुजरने की सलाह दी जाती है। केवीएस प्रवेश 2023 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article