kawad Yatra School Holiday 2026 Meerut, Bareilly, Rampur, Muzaffarnagar: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा भी पूरे उत्साह के साथ शुरू हो (kawad Yatra School Holiday 2026 Meerut) गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर, प्रयागराज और अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की तरफ रवाना हो (UP School Closed News) रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इसे देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि कांवण यात्रा के चलते यूपी के किन जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
kawad Yatra School Holiday 2026: मेरठ, बरेली, रामपुर समेत यूपी के इन जिलों में कांवण यात्रा के चलते बंद रहेंगे स्कूल
kawad Yatra School Holiday 2026 Meerut: मेरठ के स्कूलों में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टी
बता दें कांवड़ यात्रा 2026 और श्रावण शिवरात्रि के मद्देनज़र मेरठ में 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वी.के. सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और कांवड़ यात्रियों के बढ़ते आवागमन को देखते हुए जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने के साथ ही जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन योजना भी लागू कर दी गई है। इसी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय 3 अगस्त से 12 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकेंगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
kawad Yatra School Holiday 2026 Rampur: रामपुर के स्कूल कॉलेज में भी छुट्टी
रामपुर जिला प्रशासन ने भी श्रावण मास के चलते बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है वहां स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का सड़क मार्ग से अधिक संख्या में आवागमन के चलते छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा-12 तक के ऐसे समस्त विद्यालय जोकि बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित हैं एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है। उन समस्त विद्यालयों का श्रावण मास के दौरान प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक अवकाश घोषित किया जाता है।
kawad Yatra School Holiday 2026 Bareilly: बरेली में प्रत्येक सोमवार स्कूलों में अवकाश
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सावन माह के चलते प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषित किया है। जिली प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सावन माह के प्रत्येक सोमवार (श्रावण मास के समस्त सोमवार) के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है, जिसके कारण मुख्य मार्गों एवं महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिस कारण छात्र/छात्राओं के आवागमन में असुविधा हो सकती है तथा दुर्घटना का भय बना रहता है।
उपरोक्त के दृष्टिगत बरेली महानगर के यू०पी०बोर्ड (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा) / सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई० एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों एवं दिल्ली रोड एवं बदायूं रोड के 05 कि०मी० की परिधि में यू०पी०बोर्ड / सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई० बोर्ड से संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं, टेक्निकल कॉलेजों, महाविद्यालयों, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक व अन्य शिक्षण संस्थाओं में सावन माह के प्रत्येक सोमवार (श्रावण मास के समस्त सोमवार) को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया जाता है।
छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने जिले के स्कूलों के बारे में जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहें। किसी प्रकार का कोई भी अपडेट आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
