एजुकेशन

कश्मीर की बेटी अनवी कौल ने बढ़ाया देश का मान, अमेरिका में टॉप वुमन लीडर्स में शामिल

Kashmir's Girl Anvi Kaul Among Top Women Leaders: जम्मू कश्मीर की रहने वाली अनवी कौल ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अनवी को North Carolina की टॉप वुमन लीडर्स 2026 सूची में शामिल किया गया है।

Image

Anvi Kaul: अनवी कौल

Kashmir's Girl Anvi Kaul Among Top Women Leaders: जम्मू और कश्मीर की रहने वाली अनवी कौल ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वर्तमान में ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं अनवी को North Carolina की “टॉप वुमन लीडर्स 2026” सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वह वर्तमान में ड्यूक इंजीनियरिंग स्टूडेंट गवर्नमेंट की को-प्रेसिडेंट हैं, जहां वह 1,400 से अधिक अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग छात्रों का प्रतिनिधित्व कर ही हैं। वह ड्यूक के सेंटर फॉर बायोमॉलिक्यूलर एंड टिश्यू इंजीनियरिंग की मुसाह लैब में अंडरग्रेजुएट रिसर्चर भी हैं, जहां वे किडनी से जुड़ी बीमारियों पर अत्याधुनिक चिप-बेस्ड तकनीक के जरिए शोध कर रही हैं।

अनवी की सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने अपने अकादमिक करियर में 4.0 का परफेक्ट GPA हासिल किया है और Dean Distinction List में भी अपनी जगह बनाई है। अनवी का सफर यहीं तक सीमित नहीं है। वे Pratt Research Fellow, Teaching Assistant और Peer Success Leader जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं। साथ ही, वे सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रहती हैं।

कहां से हुई स्कूलिंग

अनवी ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पूरी की, जहां उन्होंने इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) में 45/45 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया था। यहां उन्होंने इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) में 45/45 के परफेक्ट स्कोर के साथ टॉप किया था। स्कूल में वह स्टूडेंट काउंसिल कैप्टन तथा मॉडल यूनाइटेड नेशंस के हेड ऑफ प्रेस रह चुकी हैं।

उनकी यह सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। नॉर्थ कैरोलिना की इमर्जिंग वुमेन लीडर्स में उनकी यह पहचान युवा भारतीय मूल के प्रतिभाशाली लोगों की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाती है, जो एकेडमिक एक्सीलेंस के साथ लीडरशिप और इनोवेशन का संगम पेश कर रहे हैं। यह कहानी बताती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। अनवी कौल आज उन हजारों लड़कियों के लिए उम्मीद जगा रही हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article