एजुकेशन

Karwa Chauth 2023 Holiday in School: आज है करवा चौथ, स्कूल में होगी छुट्टी, जानें सरकार का नया फरमान

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 1, 2023, 06:43 AM IST

Karwa Chauth 2023 Holiday in School: आज यानी 1 नवंबर को देश भर में करवा चौथ मनाया जाएगा। चूंकि नवंबर त्योहारों का मास है, इसलिए स्कूली छात्रों के लिए यह बेहद खास है। छात्रों के लिए स्कूल में छुट्टी है या नहीं, इस बारे में पता करने की जिज्ञासा बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता को भी रहती है, आइये जानें Karwa Chauth 2023 पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।

Image

करवा चौथ पर स्कूल में छुट्टी

Karwa Chauth 2023 Holiday in School: करवा चौथ इस साल आज यानी 1 नवंबर को देश भर में मनाया जाएगा। चूंकि नवंबर त्योहारों का मास है, इसलिए स्कूली छात्रों के लिए यह बेहद खास है। छात्रों के लिए स्कूल में छुट्टी है या नहीं, इस बारे में पता करने की जिज्ञासा बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता को भी रहती है, आइये जानें Karwa Chauth 2023 पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।

करवा चौथ किस राज्य में मनाया जाता है?

वैसे तो इस त्यौहार की धूम पूरे देश में होती है, लेकिन मुख्य तौर पर यह उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में मनाए जाने वाला त्योहार है।

करवा चौथ पर स्कूल बंद हैं या नहीं

कोई भी त्योहार या विशेष दिन आता है, तो छात्र बेहद उत्सुक हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पढ़ाई से छुट्टी का मौका मिल जाता है। इस नवंबर छोटी बड़ी दिवाली, धनतेरस, छठ, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, गुरू तेज बहादुर शहीद दिवस, गुरू नानक जयंती जैसे कई विशेष दिन पड़ेंगे। ऐसे में छुट्टी के जबरदस्त अवसर बनेंगे, यही कारण है कि बहुत से लोग इंटरनेट पर करवा चौथ पर छुट्टी है या नहीं पूछ रहे हैं।

करवा चौथ पर इनके लिए स्कूल बंद का आदेश

हाल ही में एक खबर आई थी, जिसमें कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षिकाओं के लिए करवा चौथ व्रत का अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन इसमें स्कूली छात्रों के लिए छुट्टी की कोई बात नहीं की गई थी। इसके पीछे के दो कारण हैं पहला स्कूली बच्चों के लिए यह कोई त्योहार या विशेष दिन नहीं है, और दूसरा बच्चों का सिलेबस भी न छूटने पाए। दूसरी तरफ नवंबर में करीब दो हफ्ते के आासपास छुटिटयां पड़ रही है, जो कि पर्याप्त है, ऐसे में और छुट्टी से उन्हें सिलेबस पूरा करने में दिक्कत आ सकती है।

बता दें कि बेसिक विद्यालयों में करवा चौथ का अवकाश पहले से दिया जा रहा है। अब माध्यमिक विद्यालयों में भी अवकाश की इस खबर से महिला शिक्षकों में खुशी की लहर है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article