एजुकेशन

Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट karresults.nic.in पर, जानें कब मिलेगी मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 5, 2023, 01:15 PM IST

Karnataka SSLC Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड एसएसएलसी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट के अलावा यहां दी गई लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।

Image

KSEEB 10th Result 2023

Photo : iStock

Karnataka SSLC Result 2023, KSEEB Class 10 Sarkari Result 2023 Date and Time: कर्नाटक बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEEB) की ओर से एसएसएलसी (SSLC) यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

KSEEB Class 10 Result 2023: मार्च में हुई 10वीं परीक्षा

कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी 10वीं परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 15 अप्रैल 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 17 अप्रैल को जारी की गई थी। बता दें कि 10वीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 21 अप्रैल को शुरू किया गया था, जिसे अब लगभग पूरा कर लिया गया है।

Karnataka KSEEB 10th Result 2023: कब तक जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में होगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि बीते साल 10वीं रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया था। वहीं, इस साल भी रिजल्ट 20 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Karnataka SSLC Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka SSLC 10th Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में इस साल 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article