एजुकेशन

Karnataka SSLC Exam 2 Results 2026: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट कब जारी होगा, karresults.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

Karnataka SSLC Exam 2 Results 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) द्वारा SSLC (कक्षा 10) एग्जाम-2 रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Image

Karnataka SSLC Exam 2 Results 2026: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट

Karnataka SSLC Exam 2 Results 2026, SSLC Result: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) द्वारा SSLC (कक्षा 10) एग्जाम-2 रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि परिणाम जून महीने में जारी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और इसे आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। नीचे आपको रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स दिए गए हैं।

कर्नाटक SSLC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होती है जो मुख्य परीक्षा (Exam-1) में पास नहीं हो पाए या अपने अंक सुधारना चाहते हैं।

किन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट जारी होने के बाद निम्न वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे:

  • karresults.nic.in
  • kseab.karnataka.gov.in

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं
  2. “SSLC Exam-2 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. सबमिट बटन दबाएं
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट या डाउनलोड कर लें

कर्नाटक Exam-2

कर्नाटक बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत छात्रों को साल में कई मौके दिए जाते हैं। Exam-2 छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और अवसर देता है, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक SSLC एग्जाम 2 का रिजल्ट जून में जारी किया जा सकता है। छात्र KSEAB का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें KSEAB SSLC सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article