Karnataka SSLC Answer Key 2024, KSEEB Class 10th Answer Key 2024: कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEEB) ने एसएसएलसी एग्जाम की आंसर-की (KSEEB Class 10th Answer Key 2024) आज यानी 8 अप्रैल को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.karnataka.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी कर्नाटक एसएसएलसी 10वीं आंसर-की 2024 चेक कर सकते हैं।
Karnataka SSLC Answer Key 2024
KSEEB Class 10th Answer Key 2024: कब हुई एसएसएलसी परीक्षा
कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी की गई और अभ्यर्थियों को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउलोड कर सकते हैं।How to download Karnataka SSLC Answer Key 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kseeb.karnataka.gov.in पर जाएं।
- फिर कर्नाटक एसएसएलसी 10वीं आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां विषय चुनें और फिर डाउनलोड पर क्लिक करें।
- अब स्टूडेंट्स एसएसएलसी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka SSLC 10th Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट
बीते साल कर्नाटक एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट 8 मई को जारी किया गया था। वहीं, इस साल नतीजे अप्रैल के आखिर या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
