LIVE
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक आज बंद, स्कूल-कॉलेजों में नहीं लगीं क्लास
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक आज बंद, स्कूल-कॉलेजों में नहीं लगीं क्लास
SEPT 29, 2023 11:01 IST
स्कूल कॉलेज हो रहे प्रभावित
कर्नाटक में 29 सितंबर, 2023 को बंद करने का आह्वान किया गया है। ऐसे में संभावना है कि स्कूल और कॉलेज प्रभावित होंगे और बंद रहेंगे।
SEPT 29, 2023 10:31 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed LIVE: स्कूलों को लेकर क्या है फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूलों की तरफ से कहा गया है कि अगर सरकार की तरफ से स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया जाता है तो ऑनलाइन क्लासेज संचालित की जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
SEPT 29, 2023 09:57 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed LIVE: कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद
तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में राज्य में बंद की घोषणा की गई है। बंद के समर्थन में ओला और उबर जैसी कैब सेवाएं 29 सितंबर, 2023 को काम नहीं करेंगी।
SEPT 29, 2023 09:05 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed LIVE: 29 सितंबर को भी कॉलेज और स्कूल बंद
एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल्स इन कर्नाटक (KAMS) ने कर्नाटक बंद का समर्थन किया है। ऐसे में 29 सितंबर को भी कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे।
SEPT 29, 2023 08:36 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed LIVE: किसने किया बंद का ऐलान
29 तारीख को कर्नाटक बंद का आह्वान कन्नड़ चालुवली समूह के नेतृत्व वाले कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
SEPT 29, 2023 08:20 IST
Karnataka School-College closed: कर्नाटक में आज बंद का ऐलान
कर्नाटक में यूनिवर्सिटी, स्कूल और कॉलेज 29 सितंबर को बंद किए जा सकते हैं। क्योंकि राज्य में बंद बुलाया गया है। हालांकि, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
SEPT 28, 2023 20:39 IST
Karnataka bandh Live - कर्नाटक बंद के चलते, राज्य में केवल आपात सेवाएं रहेंगी चालू
कावेरी जल विवाद के कारण कर्नाटक बंद की घोषणा की गई है। लेकिन स्कूल कॉलेज बंद हैं या खुले अभी इस पर कोई जानकारी नहीं आई है। यह सलाह दी जाती है कि छात्र और अभिभावक कर्नाटे बंद से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए अपने विशिष्ट संबंधित स्कूलों/कॉलेजों से संपर्क करें।
SEPT 28, 2023 19:55 IST
Karnataka Schools-Colleges Live - जानें कब बंद होंगे कर्नाटक के स्कूल व कॉलेज
राज्य में स्कूल और संस्थान आधिकारिक घोषणा होने और सूचित होने के बाद ही बंद होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई निजी स्कूल कर्नाटक बंद के दिन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं।
SEPT 28, 2023 19:35 IST
क्या है कावेरी जल विवाद? क्यों बंद रहेंगे कर्नाटक में सारे स्कूल
तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में राज्यव्यापी बंद की घोषणा की गई है। बंद के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 29 सितंबर को ओला और उबर जैसी कैब सेवाएं निलंबित रहेंगी। परिणामस्वरूप, आम जनता के लिए पूरे दिन यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
SEPT 28, 2023 18:14 IST
Karnataka School Close Live - कर्नाटक स्कूल बंद पर क्या है अपडेट
29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का स्कूलों और कॉलेजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकारी अधिकारी निर्णय लेने से पहले मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे।
SEPT 28, 2023 16:53 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - स्कूल बंद पर क्या है सूचना
कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा कल, 29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया गया है। कर्नाटक बंद से टैक्सियों और सार्वजनिक परिवहन सहित लगभग सभी सरकारी और निजी सेवाओं पर असर पड़ने का अनुमान है। इस दौरान स्कूल और कॉलेज भी प्रभावित होंगे, जल्द ही इस पर सूचना आ सकती है।
SEPT 28, 2023 16:07 IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मांड्या के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की और कावेरी जल के मुद्दे पर चर्चा की। संभावना है जल्द ही स्कूल कॉलेज बंद पर भी निर्णय आ सकता है।
SEPT 28, 2023 15:05 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - स्कूल व कॉलेज बंद की घोषणा?
तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया था। किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व में किसान संघों और अन्य संगठनों के एक प्रमुख संगठन कर्नाटक जल संरक्षण समिति ने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया था। बता दें, इस दिन स्कूल व कॉलेज भी बंद रहने की संभावना है, जल्द ही इस पर अपडेट आने वाला है।
SEPT 28, 2023 14:13 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - कल बंद रहेगा स्कूल कॉलेज
कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज शुक्रवार, 29 सितंबर को बंद हैं या नहीं, इस पर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बन रहें।
SEPT 28, 2023 14:13 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - राज्यव्यापी बंद रहेगा कर्नाटक
कर्नाटक राज्य पूरा 29 सितंबर को राज्यव्यापी बंद रहेगा, क्योंकि Kannada Chaluvali group के नेतृत्व में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है।
SEPT 28, 2023 14:13 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - स्कूल कॉलेज बंद?
कर्नाटक बंद का असर स्कूलों और कॉलेजों पर पड़ने की संभावना है, हालांकि स्कूलों के बंद होने पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है।
SEPT 28, 2023 14:13 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - 58वां वार्षिक दीक्षांत समारोह स्थगित
बंद को देखते हुए, कर्नाटक बैंगलोर विश्वविद्यालय ने अपना 58वां वार्षिक दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया है जो कल, 29 सितंबर, 2023 को निर्धारित था।
SEPT 28, 2023 14:13 IST
Karnataka Schools-Colleges Closed Live - यह सेवाएं रहेंगी चालू
नम्मा मेट्रो, अस्पताल, फार्मेसी, सरकारी कार्यालय, अच्छी सेवाएं और बैंक संभवतः संचालित होंगे। जल्द ही स्कूल व कॉलेज पर भी अधिसूचना आ सकती है।
