एजुकेशन

Karresults.nic.in, Karnataka 1st Year PUC Results 2024: आज जारी होगा कर्नाटक पीयूसी 1 रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Karnataka 1st Year PUC Results 2024: कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। | Karnataka 1st Year PUC Results 2024 Direct Link on www.karresults.nic.in, kseab.karnataka.gov.in, pue.karnataka.gov.in, kseeb.kar.nic.in

Image

Karnataka 1st Year PUC Results 2024

Karnataka PUC 1 Result 2024, KSEAB Karnataka 1st Year PUC Result 2024: कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से केएसईएबी प्रथम पीयूसी रिजल्ट (Karnataka 1st Year PUC Result 2024) आज यानी 30 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना कर्नाटक पीयूसी परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकते हैं।

Karnataka PUC 1 Result 2024: फरवरी में हुई थी परीक्षा

कर्नाटक प्रथम पीयूसी का आयोजन 12 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत सहित अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।

KSEAB 1st Year PUC Result 2024: आज जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कर्नाटक प्रथम पीयूसी का रिजल्ट आज 30 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट के समय का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट सुबह 11 बजे के करीब जारी किया जा सकता है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउलोड कर सकेंगे। (Karnataka 1st Year PUC Results 2024 Direct Link on www.karresults.nic.in, kseab.karnataka.gov.in)

How to Download Karnataka PUC 1 Result 2024

  • कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

Karnataka PUC 1 Result 2024: ऐसा था बीते साल का रिजल्ट

बीते साल कर्नाटक प्रथम पीयूसी का कुल पास प्रतिशत 74.67% दर्ज किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 7,27,923 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 7,02,067 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 5,24,209 स्टूडेंट्स को कक्षा 12वीं (पीयूसी 2) के लिए सफल घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article