Karnataka 2nd PUC Result 2024 Date and Time, kea kar nic in, kea.kar.nic.in 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) की तरफ से जल्द ही Karnataka 2nd PUC 2024 रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावाना है। एक बार कर्नाटक द्वितीय पीयूसी 2024 जारी होने के बाद आप इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इन रिजल्ट्स को karresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट देखने का तरीका देखें। हालांकि, नतीजों की तारीख और समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पहले ऐसी खबरें चल रही थीं कि Karnataka 2nd PUC 2024 Results 3 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे, जो बाद में फर्जी खबर निकली। एक स्थानीय अखबार ने केएसईएबी अध्यक्ष के हवाले से कहा कि बोर्ड के नाम से जारी एक फर्जी प्रेस बयान ने जनता के बीच भ्रम पैदा किया।
Karnataka 2nd PUC 2024 Result Declare की सूचना जल्द
उन्होंने आगे कहा कि मार्कशीट का मूल्यांकन पूरा होने के बाद Karnataka 2nd PUC 2024 Result Declare की सूचना दी जाएगी, संभावना है इसके लिए Karnataka 2nd PUC 2024 Result Date, Karnataka 2nd PUC 2024 Result Time पहले से बता दिया जाएगा।
बोर्ड टॉपर्स की सूची (कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए), पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा करेगा। जैसे ही यह अपडेट्स आएंगे इन्हें आप आधिकारिक साइट karresults.nic.in के अलावा timesnowhindi.com/education से भी देख सकते हैं।
Karnataka 2nd PUC Result Topper - जानें पिछले साल के टॉपर्स
पिछले साल, अनन्या के. ए. ने कॉमर्स स्ट्रीम से दूसरे पीयूसी 2023 में टॉप किया था, उसके बाद विज्ञान में एसएम कौशिक और आर्ट्स में तबस्सुम शेख ने टॉप किया था।
How to check Karnataka 2nd PUC Result - कैसे देखें कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2024
कर्नाटक पीयूसी 2 परिणाम 2024 जारी होने के बाद karresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। छात्र इसे अपने पंजीकरण संख्या और विषय संयोजन/स्ट्रीम का उपयोग करके जांच सकते हैं।
- कर्नाटक परिणाम पोर्टल karresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पीयूसी 2 परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अपना केएसईएबी पंजीकरण नंबर दर्ज करें और लॉग इन पेज पर विषय संयोजन या स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) का चयन करें।
- इसे सबमिट करें और अगले पेज पर अपना दूसरा पीयूसी परिणाम देखें।
- इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
इस बीच, पहली पीयूसी परीक्षा का परिणाम 30 मार्च को घोषित किया गया था। परीक्षा 12 फरवरी से 27 फरवरी, 2024 तक केएसईएबी द्वारा आयोजित की गई थी।
