बड़ी खबर! झारखंड में रुक गई 864 क्लर्क की भर्ती, नए 326 पदों का ऐलान, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

JSSC ने पहले से चल रही 864 क्लर्क पदों की भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया है, वहीं दूसरी तरफ 326 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से आवेदन कर पाएंगे।

झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दो बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आए हैं। एक तरफ जहां पहले से चल रही 864 क्लर्क पदों की भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ 326 नए पदों पर नई भर्ती का ऐलान करते हुए 20 जुलाई 2026 से आवेदन शुरू करने की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

JSSC Vacancy 2026

पहले बात करते हैं उस भर्ती की जो फिलहाल टल गई है। सरकार के कार्मिक विभाग ने अलग-अलग विभागों में क्लर्क के 864 पदों के लिए भेजी गई मांग को वापस लेने का फैसला किया है। इसमें नगर विकास, खान, श्रम नियोजन और उच्च शिक्षा जैसे बड़े विभाग शामिल थे। जेएसएससी ने इसके लिए पहले विज्ञापन भी निकाला था और काफी छात्रों ने फॉर्म भी भरे थे।

End of Feed