एजुकेशन

JPSC Forest Range Officer 2025: जारी हो गया फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर फॉरेस्ट प्रीलिमिनरी टेस्ट का परिणाम, देखें आगे का प्रोसीजर

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025 OUT: झारखंड पीएससी ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) भर्ती परीक्षा 2025 का प्रीलिमिनरी टेस्ट (PT) रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे jpsc.gov.in या खबर में दिए लिंक से परिणाम देखें।

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर फॉरेस्ट प्रीलिमिनरी टेस्ट का परिणाम हुआ जारी

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025 Declared: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) भर्ती परीक्षा 2025 का प्रीलिमिनरी टेस्ट (PT) परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं साथ ही जानेंगे आगे का क्या है प्रोसीजर

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025 Website

JPSC Forest Range Officer 2025 Exam: आयोजन ने इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया था। परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी किया गया है।

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025 PDF

इन रिजल्ट को PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें केवल योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका

JPSC Forest Range Officer PT Result 2025 Step to Check

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। उम्मीदवारों को सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और होमपेज पर मौजूद "Latest Updates" या "Results" सेक्शन में जाना होगा। वहां “Forest Range Officer 2025 PT Result” नामक लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF खुल जाएगी। इस PDF में उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

JPSC Forest Range Officer 2025 PT Result: कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से राज्य में 170 फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों को भरा जाना है। PT में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होंगे। आयोग ने कहा है आगे मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षण या इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिनकी जानकारी आयोग समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article