JNVST Class 6th Result 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 का परिणाम 2026 आज, 17 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने ऑनलाइन चयन सूची जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकते हैं और आवासीय विद्यालय नेटवर्क में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Result
बताते चलें कि JNVST कक्षा 6 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2026 को शुरू हुई और 27 अगस्त, 2026 को खत्म हुई थी, जबकि एडमिट कार्ड 17 नवंबर, 2026 को जारी किए गए। ऑनलाइन जारी करने के साथ-साथ, चुने गए उम्मीदवारों को SMS और स्पीड पोस्ट के जरिये भी सूचित किया जा रहा है।
कैसे चेक कर सकते हैं JNVST कक्षा 6 का परिणाम ? How to check and download JNVST Class 6th Result :
- परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब Latest @ NVS पर क्लिक करें।
- JNVST Class 6 Result 2026 को चुनें।
- और फिर View Individual Result का चयन करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद, स्क्रीन पर उम्मीदवार का नाम, उसे मिले नंबर्स दिख जाएंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एक प्रिंटेड कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। वेरिफिकेशन के लिए, चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज दिखाने होंगे, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पिछले दो वर्षों से उसी जिले में अध्ययन करने का प्रमाण, पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ और पिछले स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र शामिल हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय क्या हैं ?
बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय देशभर में संचालित आवासीय स्कूल हैं, जिनका संचालन Navodaya Vidyalaya Samiti करती है। इन स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हर साल चयन परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसे JNVST (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection test)कहा जाता है।
