LIVE

JNU Election Result 2024: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, चारो पदों पर एबीवीपी की हार

JNU Election Result 2024: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, चारो पदों पर एबीवीपी की हार

JNU Election Result 2024: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, चारो पदों पर एबीवीपी की हार

JNUSU Election Result, JNU Students Election Result 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज यानी 24 मार्च को (JNUSU Election Result) आ गए हैं। यहां शनिवार देर रात तीन बजे से मतगणना शुरू है और अभी लगातार (JNU Election Result) जारी है। बता दें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पिछले चार साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को करीब 73 फीसदी मतदान (JNU Students Election Result) हुआ था। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट के धनंजय ने 2598 वोट प्राप्त किए हैं। जबकि एबीवीपी के उमेश चंद्रा ने 1676 वोट प्राप्त किए हैं। उपाध्यक्ष के पद पर अविजित घोष (लेफ्ट) ने 2409 और दीपिका शर्मा (एबीवीपी) ने 1482 वोट प्राप्त किए हैं। वहीं जनरल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर भी लेफ्ट ने जीत हासिल की है।

MAR 25, 2024 06:33 IST

JNU Election Result 2024 LIVE -अध्यक्ष पद के लिए किसे मिले कितने वोट

  • धनंजय (लेफ्ट)- 2598
  • उमेश चन्द्र अजमीरा (ABVP)- 1676
  • विश्वजीत मिंजी (BAPSA)- 398
  • अभिजीत कुमार- 58
  • अफ़रोज़ आलम- 36
  • जुनैद रजा- 283
  • सार्थक नायक- 113
  • आराधना- 245
  • नोटा- 142
MAR 25, 2024 00:11 IST

JNU Election Result 2024 LIVE: चारो सीटों पर लेफ्ट की जीत

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने सभी चार सीटों पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट के धनंजय ने 2598 वोट प्राप्त किए हैं। जबकि एबीवीपी के उमेश चंद्रा ने 1676 वोट प्राप्त किए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अविजित घोष (लेफ्ट) ने 2409 और दीपिका शर्मा (एबीवीपी) ने 1482 वोट प्राप्त किए हैं। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी व ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों पर भी लेफ्ट ने जीत हासिल की है।
MAR 24, 2024 21:20 IST

JNU Election Result LIVE: चारो पदो पर लेफ्ट की बढ़त

अध्यक्ष
धनंजय (लेफ्ट) - 2973
उमेश चंद्र (एबीवीपी) - 2039

उपाध्यक्ष
अविजीत घोष (लेफ्ट) - 2649
दीपिका शर्मा (एबीवीपी) - 1778

जनरल सेक्रेटरी
प्रियांशी (BAPSA LEFT Supported) - 3307
अर्जुन आनंद (एबीवीपी) - 2309

ज्वाइंट सेक्रेटरी
मो.साजिद (लेफ्ट) - 2893
गोविंद दांगी (एबीवीपी) - 2496
MAR 24, 2024 20:40 IST

JNU Election Result LIVE: चारों पदों पर लेफ्ट फ्रंट आगे

अध्यक्ष
धनंजय (लेफ्ट) - 2411
उमेश चंद्र (एबीवीपी) - 1787

उपाध्यक्ष
अविजीत घोष (लेफ्ट) - 2135
दीपिका शर्मा (एबीवीपी) - 1545

जनरल सेक्रेटरी
प्रियांशी (BAPSA LEFT Supported) - 2719
अर्जुन आनंद (एबीवीपी) - 1992

ज्वाइंट सेक्रेटरी
मो.साजिद (लेफ्ट) - 2336
गोविंद दांगी (एबीवीपी) - 2159
MAR 24, 2024 20:14 IST

JNU Election Result LIVE: अध्यक्ष पद पर कौन आगे

JNU Election Result LIVE बता दें कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुनैद रजा अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। वहीं फरहीन जैदी महासचिव पद के लिए ताल ठोक रहे हैं। हालांकि अध्यक्ष पद पर धनंजय (लेफ्ट) आगे चल रहे हैं।
MAR 24, 2024 20:58 IST

JNU Election Result LIVE: कौन बनेगा जेएनयू का अध्यक्ष

JNU Election Result LIVE जेएनयू के अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजने वाला है इसे लेकर लोगों का सवाल बना हुआ है। बता दें अभी रुझानों के अनुसार लेफ्ट आगे चल रहा है। हालांकि अभी 1000 वोटों की गिनती बाकी है।
MAR 24, 2024 19:57 IST

JNU Election Result LIVE: तीनों सीटों पर लेफ्ट आगे

JNU Election Result LIVE जेएनयू छात्र संघ चुनाव में तीन सीटों पर लेफ्ट फ्रंट और लेफ्ट सपोर्टेड बीएपीएसए आगे है। वहीं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी बहुत कम अंतर से आगे है। हालांकि अभी लगभग 1000 वोट की गिनती बाकी है।
MAR 24, 2024 19:51 IST

JNU Election Result LIVE: किसके सिर पर सजेगा ताज

JNU Election Result को लेकर लगातार लोगों का सवाल बना हुआ है कि अध्यक्ष पद पर लेफ्ट या एबीवीपी किसकी जीत होने (JNU Election Result) वाली है। बता दें महज कुछ ही मिनटो में साफ हो जाएगा कि जेएनयू प्रेसिडेंट का ताज किसके सिर सजने वाला है।
MAR 24, 2024 19:45 IST

JNU Election Result LIVE: ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर एबीवीपी आगे

JNU Election Result LIVE जेएनयू इलेक्शन रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार 5 वोट से आगे चल रहे हैं।
MAR 24, 2024 19:39 IST

JNU Election Result LIVE: तीनों पदों पर एबीवीपी पीछे

JNU Election Result LIVE प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी तीनों पदों पर एबीवीपी पीछे होती नजर आ रही है। इन पदों पर फिलहाल लेफ्ट आगे चल रही है।
MAR 24, 2024 19:38 IST

JNU Election Result LIVE: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट आगे

JNU Election Result LIVE जेएनयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। अध्यक्ष के पद पर लेफ्ट के उम्मीदवार एबीवीपी से 400 वोट से आगे चल रहे हैं। कुछ ही देर में अंतिम परिणाम आपके स्क्रीन पर होगा।
MAR 24, 2024 19:35 IST

JNU Election Result LIVE: उपाध्यक्ष के पद पर कौन आग

JNU Election Result LIVE जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष के पदों पर लेफ्ट से अविजित घोष आगे चल रहे हैं। अविजित को 1741 वोट मिले हैं, वहीं एबीवीपी की दीपिका शर्मा को 1369 वोट मिले हैं।
MAR 24, 2024 19:20 IST

JNU Election Result LIVE: 4,743 वोटों की गिनती

JNU Election Result LIVE 4,743 वोटों की गिनती के बाद यहां देखें अध्यक्ष पद के लिए समीकरण
धनंजय (लेफ्ट) - 1982
उमेश चंद्र (एबीवीपी) - 1597
बीएपीएसए - 330
MAR 24, 2024 19:09 IST

JNU Election Result LIVE: 4743 वोटों की गिनती

JNU Election Result LIVE जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के 4,743 वोटों की गिनती के बाद बदले समीकरण
अध्यक्ष
लेफ्ट - 1982
एबीवीपी - 1597

उपाध्यक्ष
लेफ्ट - 1741
एबीवीपी - 1369

जनरल सेक्रेटरी
बीएपीएसए ( Left Supported) - 2263
एबीवीपी - 1758

ज्वाइंट सेक्रेटरी
एबीवीपी - 2263
लेफ्ट - 1758
MAR 24, 2024 18:58 IST

JNU Election Result 2024 LIVE: इन पदों पर लेफ्ट आगे

अध्यक्ष
धनंजय (लेफ्ट) - 1637
उमेश चंद्र (एबीवीपी) 1368

उपाध्यक्ष
अविजीत घोष (लेफ्ट) - 1445
दीपिका शर्मा (एबीवीपी) - 1162

जनरल सेक्रेटरी
प्रियांशी (BAPSA LEFT Supported) - 1825
अर्जुन आनंद (एबीवीपी) - 1506

ज्वाइंट सेक्रेटरी
गोविंद दांगी (एबीवीपी) - 1618
मो.साजिद (लेफ्ट) - 1572
MAR 24, 2024 18:41 IST

JNU Election Result LIVE मतदान के लिए बनाए गए थे 17 केंद्र

JNU Election Result LIVE बता दें छात्रसंघ चुनाव के मतदान के लिए विश्वविद्यालय में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 73 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चला है।
MAR 24, 2024 18:21 IST

JNU Election Result LIVE: संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी आगे

JNU Election Result LIVE जवारलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव के पद पर कांटे की टक्र देखी जा (JNU Election Result LIVE) रही है। इस पद पर फिलहाल एबीवीपी के गोविंद दांगी आगे चल रहे हैं।
MAR 24, 2024 18:07 IST

JNU Election Result LIVE: लेफ्ट 200 वोटों से आगे

JNU Election Result LIVE बता दें 2195 वोटों की गिनती के बाद एबीवीपी से उमेश चंद्र लेफ्ट से चार वोटों से आगे थे। हालांकि एक बार फिर पासा पलट गया है। अब प्रेसिडेंट के पद पर लेफ्ट एबीवीपी से 200 वोटों से आगे चल रही है।
MAR 24, 2024 18:02 IST

JNU Election Result LIVE: 3,295 वोटों की गिनती के बाद

JNU Election Result LIVE जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के 3,295 वोटों की गिनती के बाद बदले समीकरण
अध्यक्ष
लेफ्ट - 1361
एबीवीपी - 1162

उपाध्यक्ष
लेफ्ट - 1214
एबीवीपी - 984

जनरल सेक्रेटरी
बीएपीएसए ( Left Supported) - 1478
एबीवीपी - 1309

ज्वाइंट सेक्रेटरी
एबीवीपी - 1391
लेफ्ट - 1321
MAR 24, 2024 17:45 IST

JNUSU Relection Result 2024 LIVE: एबीवीपी से उमेश चंद्र अजमीरा आगे

JNUSU Relection Result 2024 LIVE बता दें जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में नक्सली हमले में पिता को खोने वाले दलित आदिवासी समुदाय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी उमेश चंद्र अजमीरा और दलित समुदाय के वामदल गठबंधन के धनंजय सिंह के बीच है। अभी तक एबीवीपी से उमेश चंद्र आगे चल रहे हैं।