एजुकेशन

JNU UG First Merit List 2023: जारी होने जा रही जेएनयू यूजी मेरिट लिस्ट, jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक

JNU UG First Merit List 2023, JNU UG Admission 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JNU UG Merit List 2023

Photo : iStock

JNU UG First Merit List 2023, JNU UG Admission 2023: जेएनयू मेरिट लिस्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की ओर से यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट (JNU UG Merit List 2023) आज यानी 8 अगस्त को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने जेएनयू में एडमिशन के लिए 16 जुलाई से 2 अगस्त के बीच रजिस्ट्रेशन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JNU UG First Merit List 2023: कब आएगी मेरिट लिस्ट

जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 8 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अगस्त और तीसरी मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को जारी किए जाने की संभावना है। जबकि, चौथी और आखिरी मेरिट लिस्ट 7 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

How to Download JNU UG Merit List 2023

  • जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेएनयू 2023 के एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इसमें अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

JNU UG Admission 2023: इन कोर्स में मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी स्कोर के माध्यम से जेएनयू में बीए (ऑनर्स), विदेशी भाषाओं, आयुर्वेद जीवविज्ञान में बीएससी-एमएससी एकीकृत कार्यक्रम और बी.टेक सहित कई कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article