JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में नौकरी का शानदार मौका, जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण (R&B) विभाग में जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण (R&B) विभाग में जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 27 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। यहां आवेदन के लिए 30 नवंबर को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2026 है। यह केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत आता है। यहां पे लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी।

JKSSB JE Recruitment 2026 Apply Online

JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी (PC: JKSSB Website)

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2026 है। यहां आप जेकेएसएसबी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

End of Feed