JKBOSE Class 10th 12th Date Sheet 2024, JKBOSE 10th 12th Exam Schedule 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का शेड्यूल (JKBOSE Class 10th 12th Exam Schedule 2024) जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जम्मू और कश्मीर 10वीं व 12वीं डेट चेक कर सकते हैं।
JKBOSE 10th 12th Exam 2024 Date: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं की वार्षिक नियमित परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी। वहीं, सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में 12वीं की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी। जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए हार्ड जोन क्षेत्रों की वार्षिक नियमित परीक्षाएं अप्रैल 2024 के दूसरे सप्ताह से होंगी।
JKBOSE Class 10th 12th Exam 2024: कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
जम्मू और कश्मीर बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स दिसंबर के पहले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जबकि, कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी।
How to Download JKBOSE 10th 12th Date Sheet 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JKBOSE 10th 12th Result 2024: जून में आएगा रिजल्ट
शेड्यूल के मुताबिक हार्ड और सॉफ्ट जोन दोनों क्षेत्रों के लिए कक्षा 10 परीक्षा के रिजल्ट जून तीसरे सप्ताह में और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जून 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
