एजुकेशन

Typist Recruitment 2024: इस राज्य में टाइपिस्ट के पद पर बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से टाइपिस्ट की वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए 1 मार्च 2024 से आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Image

झारखंड में टाइपिस्ट की वैकेंसी

Photo : iStock

Jharkhand High Court Typist Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती (Typist and Stenographer Vacancy) के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 648 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

झारखंड हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इस वैकेंसी के लिए 1 मार्च 2024 से आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मार्च 2024 तक का समय मिलेगा। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

Jharkhand HC Typist के लिए करें अप्लाई

  1. टाइपिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर latest vacancies के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद Jharkhand High Court JHC Typist and Stenographer Recruitment Apply Online के लिंक पर जाएं।
  4. अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  7. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये तय है। इसके अलावा, एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 125 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइ मोड में कर सकते हैं।

क्या चाहिए योग्यता?

टाइपिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। वहीं, स्टेनोग्राफर के लिए इंग्लिश में 80 शब्द और हिंदी में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। टाइपिस्ट के पद पर सेलेक्ट होने के बाद लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article