Jharkhand Board Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, जानें कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Jharkhand Board Result 2026​: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आंसर कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जल्द ही बोर्ड द्वारा jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Jharkhand Board Result 2026 Kab Aayega: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा व इंटर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की आंसर कॉपियों की जांच अब अंतिम चरण में है। जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी और कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 (JAC Board Result 2026) की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर पाएंगे। आइए अब जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी हो सकता है और आप अपनी मार्कशीट किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand Board Result 2026

Jharkhand Board Result 2026

कब जारी होगा Jharkhand Board Result 2026?

झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है। हालांकि प्रक्रिया लास्ट स्टेज पर है, जिसमें साइंस, कॉमर्स की अधिकांश कॉपियां चेक हो चुकी है। इसके देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा कि आंसर कॉपियों को चेक करने की प्रक्रिया 15 से 20 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएगी। उसके बाद ऑनलाइन डाटा चढ़ाने के बाद मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

End of Feed