एजुकेशन

JEE Mains Session 2 Result 2023: आज जारी हो सकता है जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 26, 2023, 10:32 AM IST

JEE Mains Session 2 Result 2023: एनटीए आज 9 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Mains Session 2 Result 2023: आज जारी हो सकता है जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट।

JEE Mains Session 2 Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन सेशन 2 का परिणाम (JEE Mains Session 2 Result 2023) घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद है कि आज किसी भी समय रिजल्ट (JEE Mains Session 2 Result) घोषित हो सकता है। एनटीए जेईई मेन 2023 का रिजल्ट (JEE Mains Session 2) जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर घोषित करेगा। इस साल एनटीए ने 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा आयोजित की गई थी।

24 अप्रैल को एनटीए (NTA) ने फाइनल आंसर की जारी की थी। उम्मीद की जा रही थी कि जेईई मेन 2023 के परिणाम 26 अप्रैल को घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है। एक बार जब एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2023 का परिणाम घोषित कर देता है तो छात्र अपने संबंधित परिणामों की जांच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

इससे पहले जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और छात्रों को 21 अप्रैल तक आपत्तियां (यदि कोई हो) उठाने के लिए कहा गया था। एनटीए आज 9 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मेन 2023 का रिजल्ट:-

स्टेप 1 : जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 : होमपेज पर आने के बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, 'जेईई मेन रिजल्ट 2023 फॉर सेशन 2'।

स्टेप 3 : स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

स्टेप 4 : पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 : आपका जेईई मेन 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6 : रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

एनटीए परिणामों के अलावा जेईई मेन 2023 कटऑफ, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 को स्कोरकार्ड के रूप में पेश किया जाएगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article