JEE Mains 2025 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Mains 2025 Session 2 Admit Card) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन्स सेशन 2 (JEE Main Session 2) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (JEE Mains Session 2 Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains 2025 Session 2 Admit Card Released: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन्स सेशन 2 का एडमिट कार्ड
JEE Mains 2025 Session 2 Exam Date: कब होगी परीक्षा
बता दें जेईई मेन परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। बीटेक और बीई के पेपर 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को होगी। जबकि बी.आर्क और बी.प्लानिंग (Paper 2A और 2B) का पेपर 9 अप्रैल को होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Session 2 Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Main Session 2 Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JEE Mains 2025 Session 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र के शहर का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
JEE Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और आईडी ले जाना ना भूलें। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा के लिए कुल 12.58 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिनमें से 14 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया था।
