JEE Mains Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 10 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे उम्मीदवार लॉग इन की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA ने 10 अप्रैल 2023 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्टर कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करके प्रवेश पत्र को चेक कर लें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक - JEE Main 2023 Admit Card Download Direct Link
JEE Mains Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और दूसरे विवरण को भी दर्ज करें।
जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड यहां से आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जेईई मेन्स प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन 2023 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। 8 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 अप्रैल, 2023 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और हर परीक्षा के लिए और एक कॉपी लें।
इस साल लगभग 330 में स्थित कई केंद्रों पर लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। भारत के बाहर के 15 शहरों समेत पूरे देश के शहर सेशन-2 दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
जेईई मेन के उम्मीदवारों को इस बात सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले प्रवेश पत्र के विवरण को चेक कर लें। इसके अलावा जेईई मेन सेशन 2 2023 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।
