एजुकेशन

JEE Mains Admit Card 2023: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 27, 2023, 03:34 PM IST

JEE Mains Admit Card 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 की घोषणा कुछ देर में होने वाली है। जिन उम्मीदवारों से जेईई मेंस सेशन 2 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे यहां से एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि व संबंधित अन्य जानकारी देख सकेंगे।

Image

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड

JEE Mains Admit Card 2023: Joint Entrance Examination Mains Session 2 Admit Card 2023 की घोषणा कुछ देर में होने वाली है। जिन उम्मीदवारों से जेईई मेंस सेशन 2 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे यहां से एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि व संबंधित अन्य जानकारी देख सकेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगी। सत्र 2 की परीक्षा 6 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

जेईई मेंस में होंगे दो पेपर

जेईई मेन में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) और राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित मान्यता प्राप्त संस्थानों / विश्वविद्यालयों में यूजी कार्यक्रमों (बीई /बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

जेईई मेंस एक पात्रता परीक्षा

जेईई (मेन) जेईई (एडवांस्ड) के लिए पात्रता परीक्षा है। जेईई एडवांस आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जबकि देश में बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है।

जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन विंडो 12 मार्च को बंद कर दी गई थी, लेकिन कुछ छात्रों ने यह मुद्दा उठाया कि वे किन्हीं कारणों से फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। ऐसे में एमटीने ने 15 मार्च को पंजीकरण विंडो को फिर से खोल दिया और 16 मार्च को इसे बंद कर दिया। एक बार परीक्षा शहर पर्ची या शेड्यूल जारी होने के बाद, सीधा लिंक यहां अपडेट किया जाएगा।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article