JEE Mains 2023 Admit Card for Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जल्द ही जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड अब किसी भी दिन रिलीज हो जाने की उम्मीद है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद, यह उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
JEE मेन्स 2023 एडमिट कार्ड
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एनटीए जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को संदर्भित करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां साझा किया गया है।
जेईई मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप: JEE Main 2023 Exam City Slip – Download Direct link
जेईई मेन्स की जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जेईई मेन सेशन-2 6 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। आखिरी परीक्षा 15 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in की मदद से उपलब्ध कराया जाएगा। जेईई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां साझा किए गए हैं।
JEE Mains 2023 Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर जेईई मेन 2023 सेशन 2 एडमिट कार्ड लिंक को क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण निर्धारित जगह पर दर्ज करें।
इसके बाद आपका जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अपना जेईई मेन प्रवेश पत्र डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन्स उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं। JEE Main परीक्षा B.Tech, B.E, B.Arch और B.Planning सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी।
एनटीए पहले ही जेईई मेन्स 2023 परीक्षा के सेशन 1 का आयोजन कर चुका है। जेईई मेन्स का पहला सेशन 24 जनवरी 2023 से 1 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था।
