एजुकेशन

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी, jeemain.nta.ac.in पर इन स्टेप्स से करें चेक

JEE Mains 2024 Session 2 Result Declared: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद देश के 56 छात्रो को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है।

Image

JEE Mains 2024 Session 2 Result

JEE Mains 2024 Session 2 Result Kab aayega (जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कब आएगा): जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। जेईई मेन 2024 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन अप्रैल सत्र 2024 परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने वाले तमाम स्टूडेंट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 2024 में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check JEE Mains 2024 Result

  • सबसे पहले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद क्लिक करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट चेक कर, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

JEE Mains Marking Scheme: जेईई मेन की मार्किंग स्कीम

जेईई मेन सत्र 2 मार्किंग स्कीम में सही उत्तर पर चार अंक (+4) मिलते हैं, जबकि गलत उत्तरों पर एक अंक (-1) की कटौती की जाती है। इसी तरह अनुत्तरित या समीक्षा किए गए प्रश्नों को शून्य अंक (0) मिलते हैं। साथ ही आपको बता दें कि अगर कोई प्रश्न अमान्य हो जाता है, तो उसका प्रयास करने वाले सभी छात्रों को चार अंक (+4) मिलते हैं।

JEE Mains Exam Dates 2024

बता दें कि NTA ने बीई/बीटेक कोर्सेस में दाखिले के लिए जेईई मेन 2024 के पहले पेपर का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को किया था। इसके बाद प्रोविजिनल आंसर-की 12 अप्रैल को जारी की गई थी। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र में सम्मिलित हुए थे, उन स्टूडेंट्स को इस परीक्षा के पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article