JEE Mains Result 2024 Session 1 Download Direct Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए आज जेईई मेन्स 2024 के नतीजे जारी करने वाली है। इन रिजल्ट्स को आज जेईई मेंस की आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशनल पेज से भी देख सकेंगे। पेपर 1 (बी.ई और बी.टेक) 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित किया गया था। उम्मीदवार यहां से स्कोर देखने का तरीका (JEE Mains 2024 Result Session 1 Download) देख सकते हैं।
जेईई मेन्स रिजल्ट 2024
पिछले रुझानों से पता चला है कि JEE Mains 2024 Result की घोषणा शाम तक में की जा सकती है, हालांकि अधिकारियों द्वारा JEE Mains 2024 Result Time की जानकारी पुख्ता नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार (JEE Mains 2024 Result Official Website) jeemain.nta.ac.in से सत्र 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। एनटीए ने पहले 6 फरवरी को अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके खिलाफ परीक्षार्थियों को 7 से 9 फरवरी तक आपत्ति करने का मौका दिया था। चूंकि रिजल्ट जारी करने संबंधी लगभग सभी तैयारी हो चुकी है, ऐसे में देर शाम तक रिजल्ट (JEE Mains 2024 Result Date) जारी कर दिया जाएगा।
जेईई मेंस परीक्षा 2024
सत्र 1 की परीक्षा 24 जनवरी को पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। पेपर 1 (बी.ई और बी.टेक) 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित किया गया था।
जेईई मेन्स परिणाम 2024- सत्र 1 का स्कोर कैसे जांचें?
- आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 सेशन 1 पर क्लिक करें
- अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें
- सबमिट का चयन करें और परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रखें।
इस साल, सत्र 1 के लिए कुल 12,25,529 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 11,70,036 ने बीई, बीटेक पेपर के लिए परीक्षा दी और 55,493 ने बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर के लिए परीक्षा दी।
