JEE Mains 2024 Last Date: जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 Exam 2024 Date Extended: एनटीए ने जईई मेन्स सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी jeemain.nta.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 Registration 2024 Last Date: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स सेशन 2 (JEE Mains Session 2 Exam 2024) के लिए रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर अब 4 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च निर्धारित की गई थी।

JEE Mains 2024

JEE Mains 2024

JEE Main Registration 2024 Deadline Date: इस डेट तक करें अप्लाई

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए अभ्यर्थी अब 4 मार्च की रात 10:50 तक अप्लाई कर सकते हैं और 11:50 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, 6 मार्च से 7 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed