एजुकेशन

JEE Main Session 2 Answer Key 2024 Released: जारी हुई जेईई मेन सेशन 2 की आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Answer Key 2024 Released: नेशनल टेस्टिंट एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Session 2 Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 की आंसर की

JEE Main Session 2 Answer Key 2024 Released: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 2 Answer Key) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सत्र 2 (JEE Mains Session 2) की परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर (JEE Main Answer Key) दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार सेशन 2 बी.ई/बी.टेक परीक्षा 2 अप्रैल, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 319 शहरों व विदेश के 22 शहरों में निर्धारित थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Session 2 Answer Key 2024 Download

  • jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Main Session 2 Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JEE Main Session 2 Result 2024 Date: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट

जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। सेशन 2 का रिजल्ट आने पर दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर छात्रों की रैंक जारी की जाएगी। अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article