JEE Main Registration 2026: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 जनवरी से परीक्षा, जानें कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

JEE Main Session 1 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए 24 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है।

JEE Main Session 1 Registration 2026: देश के टॉप तकनीकी संस्थानों आईआईटी, एनआईटी और आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 2026 के लिए 24 अक्टूबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो (JEE Main Session 1 Registration) गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। वहीं जो अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नहीं कर पाते हैं वो लेट फीस 500 रुपये के साथ 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

JEE Main Session 1 Registration 2026

JEE Main Session 1 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

JEE Main Session 1 Exam Date 2026: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम डेट

बता दें जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं पहले 22 जनवरी, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को निर्धारित थी, लेकिन अब यह 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2027 को होना है, और 30 जनवरी को भी परीक्षा की तारीख के रूप में शामिल किया गया है। एजेंसी ने 31 जनवरी को एक 'बफर डेट' (buffer date) के तौर पर रखा है। पिछले साल जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

End of Feed