एजुकेशन

JEE Main Session 2 Result 2023: जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 29, 2023, 06:28 AM IST

JEE Main Session 2 Result 2023, jeemain.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Session 2 Result 2023 OUT

JEE Main Session 2 Result 2023, Sarkari Result 2023: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट (JEE Main April Session Result 2023) आज यानी 29 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एनटीए जेईई मेन अप्रैल सेशन में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के अलाव यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Main Result 2023: अप्रैल में हुई सेशन 2 परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन इस साल 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 13 अप्रैल और 15 अप्रैल को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 अप्रैल और फाइनल आंसर-की 24 अप्रैल को जारी की गई थी। आज एनटीए ने जेईई मेन का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

JEE Main Session 2 Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी

जेईई मेन परीक्षा में इस साल लगभग 9 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। बता दें कि जेईई मेन में शीर्ष 2,50,000 में रैंक पाने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने की तारीख 30 अप्रैल से 7 मई 2023 निर्धारित की गई है।

How to download JEE Main Session 2 Result 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी जेईई मेन रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं
Direct Link - JEE Main Session 2 Result 2023

JEE Advance Exam 2023: कब होगा जेईई एडवांस

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article